छत्तीसगढ़

Amit Shah Bastar Program : स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम की सबसे यादगार (Amit Shah Bastar Program) झलक बन गई। जगदलपुर के लालबाग मैदान में जैसे ही बच्चों ने मंच संभाला, पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। बच्चों की कला और अनुशासन से प्रभावित होकर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah खुद को रोक नहीं पाए और ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

https://youtu.be/h6EuAqqDqSk

केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में हजारों स्कूली बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति, लयबद्ध नृत्य और अनुशासित मंच संचालन ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। प्रस्तुति के दौरान श्री अमित शाह बच्चों की ओर देखकर मुस्कराते नजर आए और तालियों के जरिए उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मलखंभ प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। साहस, संतुलन और शारीरिक कौशल से भरे इस प्रदर्शन को दर्शकों ने खुले दिल से सराहा। केंद्रीय गृहमंत्री ने बच्चों की कला, आत्मविश्वास और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल (Amit Shah Bastar Program) भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma सहित मंचासीन अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

https://youtu.be/xgixkG5Nps0

उल्लेखनीय है कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत को हिंदी और हल्बी बोली में रचा गया है। इसमें बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने स्वर और संगीत दिया है, जबकि दायरा बैंड ने इसे आधुनिक संगीत के साथ नया रूप प्रदान किया है। यही वजह है कि यह गीत बच्चों और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

बस्तर पण्डुम के मंच से बच्चों की इस प्रस्तुति ने यह संदेश भी दिया कि बस्तर की संस्कृति सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की पहचान और आत्मविश्वास का मजबूत (Amit Shah Bastar Program) आधार है।

Related Articles

Back to top button