मध्यप्रदेश

Former Mla Dies in Temple : मंदिर में भगवान की प्रार्थना करते पूर्व विधायक का निधन, पहले की थी…, तस्वीरों में पूरी घटना

बैतूल/नवप्रदेश। एक पूर्व विधायक (former mla dies in temple) का मंदिर में निधन हो गया। बैतूल के पूर्व विधायक विनोद डागा की मंदिर में भगवान से प्रार्थना करते वक्त की मृत्यु हो गई। इस पूरे घटनाक्रम दृश्य मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। विनोद डागा भगवान की मूर्ति के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े थे तभी उनका निधन हो गया।

former mla dies in temple

पहले की थी भगवान की पूजा

former mla dies in temple

घटना धनतेरस के दिन गुरुवार की है। बैतूल के पूर्व विधायक (former mla dies in temple) व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद डागा जैन दादावाडी स्थित मंदिर में पूजा के लिए गए थे। पहले उन्होंने मंदिर में उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। इसके बाद दादा गुरुदेव मंदिर परिसर में परिक्रमा की व पूजा की शुरुआत की। पूजा खत्म होते ही उन्होंने दादा गुरुदेव के चरणों में माथा टेका। इसके बाद कुछ क्षणों में वे नीचे गिर गए और कुछ ही सेकंड में उनका निधन हो गया।

former mla dies in temple

छोटी बच्ची ने देखा

उस समय दर्शन करने के लिए एक छोटी बच्ची मंदिर में आई व उसने विनोद डागा को जमीन पर पड़ा पाया । उसने इस बारे में मंदिर के भटजी को बताया। भटजी के साथ पास के लोगों ने डागा को उठाने का प्रयास किया, लेकिन इसके पहले ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें समीपस्थ अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

former mla dies in temple

Related Articles

Back to top button