देश

महाराष्ट्र में फिर महायुति सरकार, हरियाणा में भाजपा बहुमत से थोड़ी दूर

एसे समझें दोनों राज्यों का गणित

महाराष्ट्र

कुल सीटें- 288  

जादूई आंकड़ा- 145 

भाजपा-शिवसेना – 161

कांग्रेस-राकांपा -98  

अन्य-29

 हरियाणा

कुल सीटें- 90

जादूई आंकड़ा- 46   

भाजपा- 40

कांग्रेस-31

जजपा-10

अन्य-9

मुंबई/चंडीगढ़। महाराष्ट्र व हरियाणा (maharashtra and haryana) विधानसभा चुनाव (assembly election) के नतीजे (result) गुरवार को घोषित कर दिए गए। महाराष्ट्र (maharashtra) में भाजपा-शिवसेना की महायुति एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।

महायुति के दो बड़ दलों भाजपा-शिवसेना को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। रात 9:30 बजे तक के परिणामों (result) के मुताबिक भाजपा को 105 व शिवसेना को 56 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस-राकांपा को 98 सीटें मिलती दिख रही हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल सदस्य संख्या 288 है। यानी बहुमत का आंकड़ा 145 है, जिसे महायुति ने पार कर लिया है।

वहीं हरियाणा (haryana) में भाजपा बहुमत के आंकड़े के करीब जाते-जाते रह गई। 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई हैं।

किंगमेकर बन सकती है जजपा

नवगठित जजपा ने 10 सीटें जीती हैं। लिहाजा वह किंगमेकर की भूमिका में सामने आ सकती है। हरियाणा के 10 में से 8 मंत्री चुनाव हार चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला और विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर भी अपनी सीट गंवा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button