देशराजनीति

Punjab CM : भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा- इतिहास में आज तक किसी ने नहीं लिया होगा ऐसा फैसला

चंडीगढ़। Punjab CM : पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। इस बीच भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि वह आज पंजाब की जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेंगे। 

भगवंत मान (Punjab CM) ने ट्वीट में लिखा कि वह ऐसा फैसला लेंगे, जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं लिया गया। हालांकि फैसला किस बारे में होगा इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं लिखा। उन्होंने इतना ही लिखा कि वह कुछ ही देर में इसका एलान करेंगे।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1504339703587237889

बता दें, भगवंत मान ने कल शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना पदभार संभाला। मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखि़ल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ़ और बालकोनी में खड़े कर्मचारियों की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड ऑफ आनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी, पंजाब वीके भावड़ा समेत सीनियर आइएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

https://twitter.com/AAPPunjab/status/1504087180024582145

अपना पदभार संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM) ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छोटे, लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उनकी सरकार लोक समर्थकी नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

Related Articles

Back to top button