देशमध्यप्रदेश

Breaking : MP CM चौहान की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आऐ लोगों…

भेपाल/नवप्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (mp cm) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan)  की दूसरी कोरोना रिपोर्ट (corona report) भी पॉजिटिव (positive) आई है। हालांकि उनका स्वास्थ्य सामान्य बना हुआ है।

उनकी अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें  कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद के कोरोना संक्रमित होने पर उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों को टेस्ट कराने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा था कि सार्वाजनिक कार्यक्रमों रैलियों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए होें वे अपना टेस्ट करा लें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश भी गए थे।

बता दें कि चौहान शनिवार को पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए थे। चिरायु अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को उनकी दूसरी कोरोना  रिपोर्ट (corona report) पॉजिटिव (positive) आई है। हालांकि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। अच्छी बात ये है कि न तो मुख्यमंत्री के परिवार न ही उनके संपर्क में आने वाले किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि चौहान अस्पताल से ही वर्चुअल तरीके से कैबिनेट की मीटिंग लेंगे।   

Related Articles

Back to top button