छत्तीसगढ़शहर

Fire in Bhilai : अंडरब्रिज में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

भिलाई/नवप्रदेश। Fire in Bhilai : भिलाई स्थित एक अंडरब्रिज में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि अंडरब्रिज का शेड पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। घटना के वक्त वहां से लोग आ जा रहे थे। इसी दौरान आग अचानक भड़क गई। लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शेड पूरी तरह से जला

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर के वक्त नेहरूनगर अंडरब्रिज से लोग (Fire in Bhilai) आना जाना कर रहे थे। इस दौरान अचानक अंडरब्रिज में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें और बढ़ गई और आग पूरे शेड में फैल गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस और दमकल की गाड़ियों को इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पाया गया है।

Fire in Bhilai: A huge fire broke out in the underbridge, people saved their lives by running

दूर तक दिखा धुएं का गुबार

आस-पास के लोगों का कहना है कि अंडरब्रिज के पास काफी कचरे का ढेर है। इसी में किसी ने आग (Fire in Bhilai) लगाई थी। इस आग से इस शेड में आग लगी होगी। कई लोग यहां पर कचरा डंप कर देते हैं। फिलहाल एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है। मगर आग की लपटें भी काफी भयंकर थीं। इसके अलावा धुएं का गुबार भी लोगों को दूर-दूर तक दिखा। कुछ समय के लिए लोग दहशत में भी आ गए थे।

Related Articles

Back to top button