छत्तीसगढ़शहर

CG CM Bhupesh Baghel : सीएम की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक शुरू

रायपुर/नवप्रदेश। CG CM Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक शुरू हो गई है। सीएम विकास भवन में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक ले रहे हैं।

इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि, गोठान और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिला है।

उत्पादों की बिक्री के लिए सीमार्ट की स्थापना की गई है। उत्पादों की मार्केटिंग की भी व्यवस्था की है। रोजगार बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

सीएम भूपेश बघेल आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक में शिरकत करेंगे। यह बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में होगी, इसके बाद सीएम बघेल अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह आयोजन सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। वहीं शाम के वक्त स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में शामिल होंगे।

आपको बता दें, आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। जिसमें सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकार वार्ता करेंगे।

दोपहर 1.30 बजे यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

Related Articles

Back to top button