देशमध्यप्रदेश

CM in Shivpuri : सीएम ने की शिवपुरी को नगरनिगम बनाने की घोषणा, नगरपालिका सीएमओ की लगातार शिकायतों के बाद किया सस्पेंड

शिवपुरी, नवप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी के नगरपालिका सीएमओ को सस्पेंड किया है। सीएमओ शैलेश अवस्‍थी की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

साथ ही वे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य भी नहीं बना पा रहे थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी को नगरनिगम बनाने की घोषणा भी की।

हालांकि इसी दौरान कुछ युवाओं ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। लेकिन पुलिस ने मंच तक पहुंचने से पहले उन्हें खदेड दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया भी थे। मुख्यमंत्री शिवपुरी में जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण करने के लिए आए थे।

बताया जाता है कि नगरपालिका सीएमओ की लगातार शिकायतें मिल रही थी। सांसद केपी यादव ने भी नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एकशन लिया। इसके साथ ही जनपद अध्यक्ष ने फूड इंस्पेक्टर नरेश मांझी की शिकायत को लेकर आवेदन सौंपा। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर को भी मुख्यमंत्री ने सस्पेंड कर दिया।

Related Articles

Back to top button