छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Forest Sports Meet :  छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में फिर बना चैंपियन, 150 मेडल के साथ रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन (Chhattisgarh Forest Sports Meet) करते हुए इतिहास रच दिया है। देहरादून में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंकों के साथ लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम को बधाई दी है।

https://youtu.be/bmRY0_5Rr40

छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन — 74 गोल्ड, 34 सिल्वर, 42 ब्रॉन्ज

12 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 253 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य ने कुल 74 स्वर्ण, 34 रजत और 42 कांस्य पदक जीते।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

निखिल जाल्को — तैराकी में 5 स्वर्ण, सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी

संगीता राजगोपालन — बैडमिंटन और टेनिस में 4 स्वर्ण, 1 रजत

थोटा संकीर्तन — महिला ओपन वर्ग में 5 स्वर्ण, “गोल्डन गर्ल” का खिताब

सुखनंदन लाल ध्रुव — पुरुष वेटरन वर्ग में 5 स्वर्ण

चारुलता गजपाल — महिला वेटरन वर्ग में 4 स्वर्ण

छत्तीसगढ़ ने लगातार 13वीं बार चैंपियनशिप जीतकर अपनी बादशाहत (Chhattisgarh Forest Sports Meet) कायम रखी।

समापन समारोह में मिला सम्मान

समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की।

छत्तीसगढ़ की ओर से यह ट्रॉफी सुश्री शालिनी रैना ने ग्रहण की।

दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे राज्य

केरल — 31 गोल्ड, दूसरा स्थान

कर्नाटक — 25 गोल्ड, तीसरा स्थान

मेजबान उत्तराखंड — छठा स्थान

https://youtu.be/fSl53tL68Ys

एक खेल–एक वन : प्रकृति संरक्षण की अनोखी पहल

इस वर्ष प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए “एक खेल–एक वन” अभियान चलाया गया।

हर मेडल विजेता खिलाड़ी के नाम पर एक पौधा रोपण (Chhattisgarh Forest Sports Meet) किया गया, जिससे खेल भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button