देशमध्यप्रदेश

पत्नी समेत परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, फिर उठाया आत्मघाती कदम..

-छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना
-एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर दी

छिंदवाड़ा/नवप्रदेश। chhindwara 8 member killed: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

https://www.youtube.com/watch?v=biUGTdWlPuM&t=30s

अपराध को अंजाम देने के बाद उसने एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना महुलज़ीर थाना क्षेत्र के बोदल कछार गांव में हुई। इस घटना में परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई है।

https://navpradesh.com/gajalakshmi-rajyoga-after-12-years-lakshmis-blessings-on-8-zodiac-signs-increase-in-income-new-job-opportunity

एसपी के मुताबिक (chhindwara 8 member killed) हत्यारा परिवार का ही सदस्य था और मानसिक रूप से बीमार था। बीती रात उसने भाई, भाभी, पत्नी और बच्चे समेत परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर दी।

इसके बाद उसने गांव से 100 मीटर दूर नाले के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में एक छोटा लड़का घायल हो गया है। साथ ही इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।

Related Articles

Back to top button