देश

CORONA Update: महाराष्ट्र, पंजाब, केरल और छत्तीसगढ़ में कोरोना से सर्वाधिक मौतें

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (corona update) महामारी से पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, केरल और छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 87, पंजाब में 38, केरल में 15 और छत्तीसगढ़ में 12 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशाें में मृतकों का आकंड़ा 10 से नीचे रहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (corona update) की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 28,903 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 14 लाख 38 हजार 734 हो गयी है।

पिछले 24 घंटों में 17,741 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,45,284 मरीज कोरोनामुक्त (corona update) भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 10,974 से बढ़ने से 2,344,06 हो गये हैं। इसी अवधि में 188 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,044 हो गयी है।

Nav Pradesh | बाथरूम में निकला कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे पकड़ा

https://www.youtube.com/watch?v=WikRC3mK2kQ
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button