जॉब्स

Railway Group D Recruitment : रेलवे ग्रुप-डी भर्ती 2026 – अधिकतम उम्र कितनी? 22,000+ पदों पर आवेदन का मौका, जानें पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा अवसर (Railway Group D Recruitment) दिया है। Indian Railways में ग्रुप-डी पदों पर बंपर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 22 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 तय की गई है, जबकि शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 रखी गई है।

https://en.wikipedia.org/wiki/Forest_protection

अधिकतम उम्र कितनी होनी चाहिए?

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।

आवेदन में सुधार का मौका भी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार करने की सुविधा (Railway Group D Recruitment) भी दी है। इसके लिए करेक्शन विंडो 5 मार्च 2026 से खुलेगी और 14 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22,195 पदों को भरा जाएगा। ग्रुप-डी के अंतर्गत ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, प्वाइंट्समैन सहित कई तकनीकी और नॉन-टेक्निकल पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग: ₹250

अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवार: ₹500

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –

संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक (रीजनल) वेबसाइट पर जाएं

ग्रुप-डी भर्ती लिंक पर क्लिक करें

पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें

आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

https://www.youtube.com/watch?v=rkpub7HLLzU

फॉर्म सबमिट करें

कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। रेलवे ग्रुप-डी भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह (Railway Group D Recruitment) देखा जा रहा है, क्योंकि यह भर्ती न केवल स्थायी सरकारी नौकरी का मौका देती है, बल्कि इसमें देशभर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। समय रहते आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद किसी भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button