मनोरंजन

The Queens Of Chambal: ऑल्ट बालाजी ने अपने नए धमाकेदार शो द क्वींस ऑफ़ चंबल की घोषणा, जारी किया पोस्टर

the queen of chambal : कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर ने कल अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। और इसी ख़ुशी में एकता ने अपने फॉलोअर्स और दर्शकों को एक शानदार तोहफा दिया है। जी हाँ, एकता कपूर की तरफ से यह उनके चाहने वालों को तोहफा है। एकता की तरफ से यह रिटर्न गिफ्ट एक शो के रूप में है।

यह एक ऐसा शो है, जो एकता के दिल के बेहद करीब है। एकता अब इस तोहफे को पूरी दुनिया के सामने लाना चाहती हैं। टीवी की क्वीन, अब ओटीटी की भी महारानी बन चुकी हैं, एकता कपूर अब दर्शकों के सामने एक धमाकेदार शो ‘द क्वींस ऑफ़ चंबलÓ लेकर आ रही हैं।

यह चंबल में रहने वाली महिलाओं के एक दिलचस्प कहानी होगी। इस शो में मुख्य रूप से दो प्रमुख महिला किरदार मैं होंगी, जिनकी कहानी चंबल की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इस शो के बारे में इतना ही जानने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे हमें कब से ऐसे ही शो के आने का इंतजार था।

डिजिटल दुनिया में एक और बड़े प्रोजेक्ट के रूप में ‘द क्वींस ऑफ़ चंबल’ (the queen of chambal) दर्शकों के सामने होगी। इस शो में भरपूर एक्शन ड्रामा तो होगा ही, साथ में यह शो ताकत के खेल (पॉवर) और भावनाओं के एहसास से भी सराबोर होगा। यह शो जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा।

इस शो के पोस्टर और ग्राफिक चित्रण (इलस्ट्रेशन) के माध्यम से हम इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि यह शो किस विषय पर है और शो का मुख्य उद्देश्य क्या है। यह कहानी दो सशक्त महिलाओं की कहानी है, जो मजबूत नेतृत्व करना जानती हैं। ये दोनों महिलाएं चंबल के पूर्वजों या पितृसत्तामक गिरोह का शासन चलाती हैं।

हम पोस्टर में दो महिलाओं को देख रहे हैं, ये दोनों लड़कियां, कई लाशों के बीच हाथों में बन्दूक लेकर बैठी हैं और खूब ठहाके लगा रही हैं। निश्चिततौर पर दर्शकों को इन महिलाओं का बिंदास और बेपरवाह अंदाज़ पसंद आने वाला है और स्क्रीन पर इनकी उपस्थिति दर्शकों को खूब रास आने वाली है।

ऑल्ट बालाजी के सोशल मीडिया पर पोस्टर रिलीज किया गया है, पोस्टर के माध्यम से यह कहा जा रहा है कि कहते हैं औरत ही औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है, पर शायद वो लोग हमसे नहीं मिले। आ रही हैं रत्ना देवी और मेनका जल्दी ही altbalaji! पर। द क्वींस ऑफ़ चंबल की (The Queens Of Chambal) शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

तो अपने जन्मदिन पर ऐसा लग रहा है कि एकता कपूर ने अपने फैंस को शानदार गिफ्ट दिया है। हम सभी यह जानते हैं कि ऑल्ट बालाजी लगातार जिस तरह एक बेहतरीन विषय पर आधारित शोज दे रहा है, वैसा और कोई नहीं कर रहा है। ऑल्ट बालाजी के सुपर हिट शोज की सीरीज देखें तो द मैरिड वुमन एक जबरदस्त हिट शो रहा, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल भी शानदार रहा।

ऑल्ट बालाजी लगातार सफलता के मुकाम छू रहा है। ऑल्ट बालाजी पर अभी और भी कई सारे शोज आने वाले हैं, दर्शक लगातार और शोज की डिमांड करते रहते हैं और नए शोज के इंतजार में रहते हैं। ऐसे में द क्वींस ऑफ़ चंबल शो एक परफेक्ट शो होगा, जो कि इस सफलता की कड़ी को बरकऱार रखेगा।

हम स्क्रीन पर महिला डकैतों की कहानी बेहद कम देखते हैं। ऐसे किरदार बेहद कम हैं। तो ऐसे में एक नहीं बल्कि दो महिला गैंगस्टर्स की कहानी मुख्यधारा की कहानी में दिखाई जा रही है और यह बेहद रोमांचक लग रहा है।

तो ऑल्ट बालाजी के साथ बने रहिये आनेवाले इस शो द क्वींस ऑफ़ चंबल के बारे में जानने के लिए। तब तक, इस बीच में आप ऐप पर जा सकते हैं और वहां मौजूद 82 से भी ज्यादा शोज देख सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, देखना शुरू कीजिये।

Related Articles

Back to top button