देश

ISRO; हफ्तेभर में चंद्रयान 2 की खामियां दूर, अब 22 को लॉन्चिंग

नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन isro ने चंद्रयान 2 chandrayan 2 में आईं सभी तकनीकी खामियों को हफ्ते भर में ही दूर कर लिया है। अब इसकी लान्चिंग 22 जुलाई को होगी। पहले चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग 15 जुलाई को होनी थी। लेकिन लॉन्चिंग व्हीकल सिस्टम में आईं तकनीकी खामियों के चलते यह संभव नहीं हो सका। लेकिन इसरो isro द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक अब इसमें आईं सभी तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया है। और इसके लॉन्चिंग की नई तारीख 22 जुलाई मुकर्रर की गई है। इस दिन श्रीहरिकोटा से दोपहर 2:43 बजे इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। इसरो isro ने इससे पहले प्रक्षेपण की तारीख जनवरी के पहले सप्ताह में रखी थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 15 जुलाई कर दिया था। 3,850 किलोग्राम वजन का चंद्रयान 2 अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर जाएगा।

Related Articles

Back to top button