छत्तीसगढ़राजनीति

Breaking : छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक फिर पहुंचे दिल्ली, सुगबुगाहट हुई तेज

रायपुर/नवप्रदेश। Congress MLA : छत्तीसगढ़ में सियासी पारा आज फिर गर्म हो गया है। करीब 15 विधायक गुरुवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेस विधायकों के दिल्ली पहुँचने की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट फिर से तेज हो गई है।

दिल्ली आलाकमान से मिलने गुरुवार सुबह विधायक कुलदीप जुनेजा, अरुण वोरा,सत्यनारायण शर्मा ,भुवनेश्वर बघेल , इंद्रशाह मंडावी, लक्ष्मी ध्रुव सहित 9 और विधायक दिल्ली पहुंचे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (Congress MLA)के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। विधायकों ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया को केवल सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देने दिल्ली पहुंचने की बात कही। लेकिन सूत्र बताते हैं की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली दरबार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक महत्वपूर्ण बैठक लेगी,जिसमे छत्तीसगढ़ के चुनिंदा विधयकों को भी शामिल होने कहा गया है। यह बैठक यूपी चुनाव (Congress MLA)को लेकर बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि यूपी चुनाव में इन विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button