छत्तीसगढ़

सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, सुबह खून से सना मिला शव

-जवान ने सर्विस गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली

कवर्धा/नवप्रदेश। CEO security guard shot himself: कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी ने खुद की सर्विस गन से गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार छठवीं बटालियन का जवान था। वह बिलासपुर जिले के सीपत का रहने का वाला है।

मृतक जवान पिछले एक साल से जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल का सुरक्षाकर्मी था। बुधवार को वह कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में ड्यूटी पर मौजूद था। रात को करीब 11 बजे वो अधिकारी के बंगले में आया और खाना खाकर सोने चला गया।

बताया जा रहा है कि मृतक ने रात में ही सर्विस गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी तब हुई जब मृतक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो तब उसे बुलाने गई महिला कर्मचारी ने देखा की कमरे में जवान अपने बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसके पास ही गन रखी थी।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपट्र्स को बुलाया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी खुदकुशी की असल जानकारी नहीं पता चल पाई है।

Related Articles

Back to top button