छत्तीसगढ़प्रशासनिक

महानदी एवं इंद्रावती भवन में कोरोना का साया, एन्ट्री बैन…

रायपुर/नवप्रदेश। Entry Ban : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए अब नाईट कर्फ्यू के बाद मंत्रालय में एक तिहाई कर्मचारियों के साथ कामकाज किया जाएगा।

इसके लिए नियंत्रण के लिए 11 जनवरी, मंगलवार से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा। इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए ड्यूटी लगायी जाएगी।

कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग किए जाएंगे। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी को सार्वजनिक बसों के स्थान पर निजी अथवा विभागीय वहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button