राजनीति

BJP Star Pracharak 2024 : 22 अप्रैल को कांकेर में शाह, रायपुर-भिलाई और लोरमी में नड्डा की जनसभा

गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी के पक्ष में बनाएंगे माहौल

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Star Pracharak 2024 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट पर मतदान के बाद 22 अप्रैल को कांकेर में शाह, रायपुर-भिलाई और लोरमी में नड्डा की जनसभा होगी।

रविवार से बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं। 22 अप्रैल यानी सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा होगी। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह के दौरे को देखते हुए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे पहले लोरमी में नड्डा करेंगे सभा

वहीं, जेपी नड्डा सोमवार सुबह 11 बजे हाई स्कूल मैदान लोरमी में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

23-24 अप्रैल को पीएम मोदी की होगी सभा

अब छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह जांजगीर-चांपा के सक्ती​​​​ में चुनावी रैली करेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सभा होगी।

Related Articles

Back to top button