शहर

100th Episode of Mann Ki Baat : लाभचंद बाफना ने किया जय गोंडवाना महिला समूह का सम्मान

रायपुर/नवप्रदेश। 100th Episode of Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रविवार को छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम देउरगांव की एक स्‍व सहायता महिला समूह के स्‍वच्‍छता अभियान का जिक्र किया था। इसके तुरंत बाद मोबाइल से महिला समूह के अध्यक्ष शांति नेताम समेत सभी सदस्यों से फोन पर बात करके धन्यवाद भी दिया। लाभचंद बाफना ने महिला समूह की सभी सदस्यों अध्यक्ष सचिव को श्रीफल और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

श्री बाफना द्वारा समूह की पूरी जानकारी उच्च स्तर पर पहुँचाने का प्रयास किया गया। आज उसका सुखद परिणाम यह हुआ कि मन की बात का 100वां एपिसोड महामहिम राज्यपाल के साथ छत्तीसगढ़ राजभवन रायपुर में बैठकर सुना गया। पद्म श्री पुरस्कार के लिए इस समूह और इसकी अध्यक्षा श्रीमती शांति नेताम की सिफारिश की गई है। आज फिर 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर देउरगांव की महिला मंडल के स्वच्छता अभियान का जिक्र किया। साजा विधानसभा के लिए यह गर्व का क्षण है। कई बार इस साहसी और मेहनती महिला समूह से मिलकर उनका हौसला बढ़ा।

उन्होंने कहा कि, इस समूह के कहने से देउरगांव में जब डॉ रमन सिंह की सरकार थी और मैं विधायक था तब मैंने नल जल योजना के माध्यम से टंकी निर्माण और पाइप लाइन विस्तार सहित कई काम किए थे। यह खबर मिलते ही मिठाइयां बांटी गई और समूह अध्यक्ष (मन की बात की 100वीं कड़ी) श्रीमती शांति नेताम, सचिव श्रीमती नमिता लहरी ने लाभचंद बाफना द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button