छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

Cabinet Meeting With CM : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले लिए जाएंगे बड़े फैसले, मंत्रालय में बैठक शुरू

रायपुर/नवप्रदेश। Cabinet Meeting With CM : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले CM विष्णु देव साय कैबिनेट के बैठक में महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। नवा रायपुर मंत्रालय कक्ष में शाम 5 बजे से बैठक शुरू होने वाली थी। बैठक महानदी भवन मंत्रालय स्थित कैबिनेट हॉल में शुरू हो गई है। कुछ महत्वपूर्ण फैसले में किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले हो सकते हैं। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के साथ किसानों धान के अंतर की राशि के भुगतान को लेकर चर्चा होगी।

मेडिकल कॉलेज जशपुर और मनेंद्रगढ़ में खोले जाने हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। बता दें कि प्रदेश में दो नए मेडिकल कॉलेज खुलने को लेकर भी मुहर लग सकती है। कैबिनेट की बैठक देर शाम तक चलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद फिर प्रशासनिक अधिकारीयों के प्रभार और पदस्थापना में बदलाव हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button