छत्तीसगढ़राजनीति

Many Congress Leaders In BJP : पूर्व MLA मंतूराम सहित कई कांग्रेस नेताओं का BJP प्रवेश, सुबह से करते रहे कॉल

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह समेत कांग्रेस और जेसीसीजे के नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए

रायपुर/नवप्रदेश। Many Congress Leaders In BJP : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बीजेपी जॉइन करने की होड़ मची हुई है। आज सोमवार को अंतागढ़ के पूर्व MLA मंतूराम पवार सहित कई कांग्रेस नेताओं ने BJP में प्रवेश कर लिया। बताते हैं कि कांग्रेसी सुबह से कॉल करते रहे। इनमें बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह भी शामिल हैं। वहीं JCCJ के 200 से ज्यादा नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

आज सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह पार्टी में प्रवेश कराया है। बीजेपी की सदस्यता लेने वाले नेताओं का कहना है कि, भाजपा की विचारधारा और पीएम के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है।

बिलासपुर के बड़े इलाके में राजनीतिक प्रभाव रखने वाले अरुण सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। बताया जा रहा है कि भीतरी तौर पर कांग्रेस से अरुण का मनमुटाव चल ही रहा था। कांग्रेस के नेताओं को अरुण को रोकने के काम पर लगाया गया। सोमवार को अरुण काे कई बड़े कांग्रेस नेताओं के फोन आते रहे। इसी तरह भाजपा में प्रवेश करने वाले मंतूराम दल बदल को लेकर मशहूर हैं।

मंतूराम पवार 1998 में अंतागढ़-नारायणपुर सीट जब एक हुआ करती थी, तब कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर आए थे। फिर उन्हें 2008 और 2013 में भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने हराया था। विक्रम उसेंडी को लोकसभा का टिकट मिला तो उप चुनाव में कांग्रेस से मंतूराम को फिर प्रत्याशी बनाया। लेकिन, उन्होंने नाम वापसी के अंतिम दिन ही नाम वापस लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा।

Related Articles

Back to top button