देश

Samruddhi Expressway: लगातार हो रही दुर्घटनाएं, ग्रेडर मशीन गिरने से 17 की मौत, कई घायल

नागपुर/मुंबई । Samruddhi Expressway: समृद्धि महामार्ग में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। जब से समृद्धि महामार्ग बन रहा है तब से लेकर अभी तक यह चर्चा में रहा है। बहरहाल, इस हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं एक गंभीर मामला बन गया है। पिछले महीने, एक घटना हुई थी जिसमें एक बस में विस्फोट होने से 25 लोग मारे गए थे।

उसके बाद अब एक बार फिर समृद्धि हाईवे पर शाहपुर में भीषण हादसा हुआ है। पुल का काम चलने के दौरान ग्रेडर-मशीन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 17 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है और कई लोग घायल हो गए है।

शाहपुर जानिक पुल पर काम चलने के दौरान एक ग्रेडर मशीन गिरने से हादसा हो गया। इनमें 17 मजदूरों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। हादसा सोमवार आधी रात सरलांबे के पास हुआ। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मंत्री दादा भुसे ने अस्पताल जाकर घायलों के बारे में जानकारी ली।

साथ ही घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण भी किया। अब तक मौके से 16 शव निकाले जा चुके हैं और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

Related Articles

Back to top button