दुनिया

Donald Trump Nobel Peace Prize : नोबेल शांति पुरस्कार 2025…ट्रंप को एक और नामांकन…जानें इस बार किसने किया समर्थन और क्यों…

वॉशिंगटन, 25 जून| Donald Trump Nobel Peace Prize : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में हैं। इस बार उन्हें नामांकित किया है अमेरिकी कांग्रेस सदस्य बडी कार्टर ने। उनका तर्क है कि ट्रंप ने ईरान-इजरायल संघर्ष को रोककर न केवल पश्चिम एशिया में तनाव को कम किया, बल्कि दुनिया को संभावित परमाणु संकट से भी बचाया।

क्या है मामला?

हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच तनाव युद्ध की कगार पर पहुंच गया था। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। जवाब में ईरान ने रॉकेट दागे और अमेरिकी ठिकानों पर भी निशाना (Donald Trump Nobel Peace Prize)साधा। अमेरिका ने भी ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर जवाबी हमले किए। इसी पृष्ठभूमि में ट्रंप ने एक आपातकालीन सीजफायर समझौते की घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से लागू हुआ।

https://navpradesh.com/emergency-1975-bjp-reaction/

बडी कार्टर ने क्या कहा?

नामांकन पत्र में कार्टर ने लिखा:

“डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे समय में निर्णायक कूटनीति दिखाई, जब पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में झुलस सकता था। उन्होंने न सिर्फ संघर्ष रोका बल्कि परमाणु तबाही की आशंका को भी टाल दिया। यह प्रयास नोबेल शांति पुरस्कार की भावना और मूल्यों से मेल खाता है।”

ट्रंप को पहले भी मिल चुके हैं समर्थन

डेरेल इस्सा, एक अन्य अमेरिकी सांसद, उन्हें 2024 की शुरुआत में वैश्विक शांति प्रयासों के लिए नामांकित कर चुके ((Donald Trump Nobel Peace Prize))हैं। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाक तनाव में ट्रंप की ‘निर्णायक भूमिका’ की तारीफ करते हुए उन्हें नोबेल का दावेदार बताया था।

https://www.youtube.com/shorts/FqfZYuIipZE

2025 के लिए कुल 305 नामांकन

नोबेल समिति के मुताबिक, 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 305 व्यक्ति और संस्थाएं नामांकित की गई हैं। ट्रंप का नाम इनमें अब कई बार दोहराया जा चुका है — जिससे उनकी दावेदारी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button