छत्तीसगढ़

Breaking Monkeypox : छत्तीसगढ़ में भी मंकीपॉक्स की घुसपैठ, राजधानी में युवक में दिखे लक्षण

रायपुर, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ में भी मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिला है। राजधानी रायपुर की पुरानी बस्ती में रहने वाले एक शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण (Breaking Monkeypox) मिले हैं।

इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। 80 देशों में फैल चुके मंकीपॉक्स ने अब भारत में भी घुसपैठ कर दी है। अब तक भारत में मंकीपॉक्स के 4 मरीज मिल (Breaking Monkeypox) चुके हैं।

सैंपल को जाँच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मंकीपॉक्स के होने या नहीं होने की पुष्टि (Breaking Monkeypox) हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button