छत्तीसगढ़

Raipur Breaking News : यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 30 घायल, 6 की हालात गंभीर

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Breaking News : राजधानी रायपुर के करीब अभनपुर इलाकें के अभनपुर-भरेंगाभाटा चौक में एक ट्रक की यात्रियों से भरी बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसें में बस में सवार करीब 30 यात्रियों को गंभीर चोंटे आई है। हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ट्रक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों से भरी बस पलट गई। जानकारी के मुताबिक अभनपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही वाहन के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। तो वही बस पलट गई। इस मामलें में पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button