छत्तीसगढ़

CM Bhupesh Said : कहा- किसी भी बेरोजगार के साथ छत्तीसगढ़ में अन्याय नहीं होगा

दुर्ग/नवप्रदेश। CM Bhupesh Said : महात्मा गांधी की जयंंती को कांग्रेस सरकार द्वारा 90 विधानसभा में भरोसे के सम्मेलन के रुप में सभी विधानसभा में मनाया गया। इसी कड़ी में सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम सेलुद से शुरुआत किया।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा कि कहा गांधी और शास्त्री जी की देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। आज उनको पुरा देश नमन कर रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की भूमि ग्राम सेलुद को प्रणाम करता हूँ। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को सम्मानित करते हुए गर्व महसुस कर रहा हूं।गांधी ने मेहनत करने वालो का सम्मान किया।

श्रम करने वाले का छत्तीसगढ में सम्मान हो रहा है। सुत कातने वाले चरखा को प्रतिक बनाकर गांधी जी ने श्रमवीरो का सम्मान किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को फूल माला अर्पित कर पूजा गया। वही ग्राम सेलुद के गांधी चौक स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति की पूजा गई।

सर्वप्रथम ग्राम सेलुद के स्वतंत्रता सग्राम सेनानी के परिवार शहीद परिवार स्वर्गीय डोरीलाल बघेल के प्रपौत्र रवि बघेल का मंच से प्रतीक चिन्ह शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ।

Related Articles

Back to top button