छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय महापौर संघ की बैठक में शामिल हुए मेयर एजाज़ ढेबर, रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यों से किया सबको प्रभावित

रायपुर/नवप्रदेश। AIMA Meet : उत्तरप्रदेश के ऐतिहासिक शहर अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय महापौर संघ की 111वीं कार्यकारणी की बैठक में राजधानी रायपुर के युवा महापौर एजाज़ ढेबर भी सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मेयर एजाज़ ढेबर को महापौर संघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, इसके बाद ये उनकी बतौर राष्ट्रीय सचिव पहली बैठक है।

अखिल भारतीय महापौर संघ (AIMA Meet) की इस बैठक में सम्मिलित होने देश के विभिन्न शहरों के महापौर अयोध्या पहुंचे थे, जहां सभी महापौर ने अपनी-अपनी बातें काउन्सिल में रखीं । साथ ही बैठक में सुझाव एवं मांगों को भी रखा गया।

काउन्सिल की बैठक में महापौर एजाज़ ढेबर कई सुझाव दिए। वहीं रायपुर के विकासकार्यों से सबको अवगत भी कराया। महापौर एजाज़ ने रायपुर स्मार्ट सिटी के विज़न को सबके समक्ष रखा जिससे अन्य महापौर भी प्रभावित हुए। महापौर एजाज़ ढेबर ने कोरोना संकट के समय किए बेहतर प्रबंधन एवं सक्रिय सहभागिता की जानकारी काउन्सिल को दी,जिससे सभी प्रभावित हुए।

मेयर एजाज़ ने मेयर कॉउन्सिल की इस बैठक में राजधानी रायपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए नवा रायपुर परिकल्पना की पावर पॉइंट प्रस्तुति दी। साथ ही अगली कार्यकारिणी (AIMA Meet) की बैठक रायपुर में आयोजित करने का निमंत्रण भी दिया, जिसे महापौर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन एवं अन्य सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार भी किया है।

अखिल भारतीय महापौर संघ की 112वीं कार्यकारिणी की बैठक राजधानी रायपुर में होगी।

Related Articles

Back to top button