राजनीति

Rahul Gandhi Ravana Poster : बीजेपी ने पोस्टर जारी कर ‘राहुल गांधी पर कसा तंज

नवप्रदेश डेस्क। Rahul Gandhi Ravana Poster : भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस नेता को नए जमाने का रावण बताया है। बता दें 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस-भाजपा का प्रचार लगातार नया मोड़ ले रहा है। बीजेपी विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं पर लगातार सियासी आक्रामकता अख्तियार किये है।

बीजेपी ने पोस्ट में लिखा कि नए युग का रावण यहां है। वह दुष्ट हैं, धर्म विरोधी, राम विरोधी और उनका उद्देश्य भारत को नष्ट करना है। इस पोस्टर में राहुल गांधी के 10 सिर दिखाए गए हैं। इस वीडियो को घमंडिया फाइल्स के नाम से पोस्ट किया गया है।

इसके चौथे एपिसोड में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि टीएमसी शासन के तहत हर गांव में हमले, हत्या और बलात्कार के साथ चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button