जॉब्स

Deaf Mute Recruitment CG : मूकबधिर दिव्यांगों के लिए प्लेसमेंट कैंप, 13,777 रुपए वेतन पर 20 पद

मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 27 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित (Deaf Mute Recruitment CG) किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में लगेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=Ggxys5GNSkw

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,777 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति फ्लिपकार्ट एफसीएमएच तेन्दुआ, रायपुर में की जाएगी।

कैंप में केवल पुरुष मूकबधिर दिव्यांगजन शामिल (Deaf Mute Recruitment CG) हो सकेंगे, जो बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में सक्षम हों। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉपी, तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। आवेदकों को भोजन, ठहरने और आने-जाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=-gxWMOHlnCQ

इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन (Deaf Mute Recruitment CG) कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है। दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button