देश

सीआरपीएफ का वाहन गहरी खाई में गिरा; तीन जवानों की मौत, 12 घायल

-दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया

उधमपुर। CRPF vehicle falls into a deep ditch: जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में एक भयानक हादसा हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक बसंतगढ़ में खाई में गिर गया, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को कमांड अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

https://www.youtube.com/watch?v=vFPSMkiFUrY

उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट्ट के अनुसार, 187वीं बटालियन का एक वाहन आज सुबह (7) कदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह 10:30 बजे ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=wsRnYk1_Hk4&t=1s

स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक पोस्ट में कहा सीआरपीएफ वाहन दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग भी अपनी ओर से मदद के लिए आगे आए हैं। यथासंभव मदद की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=bj–M8R_MzE

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक पोस्ट में कहा सीआरपीएफ जवानों की शहादत की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। देश के प्रति उनकी सेवा को हम हमेशा याद रखेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=9QFYeCVw4wo&t=81s

Related Articles

Back to top button