जॉब्स

UPSC CAPF AC 2026 : असिस्टेंट कमांडेंट के 349 पदों पर भर्ती, 12 मार्च तक करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट पदों (UPSC CAPF AC 2026) पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 349 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। यह भर्ती देश के प्रमुख अर्धसैनिक बलों – बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ – में अधिकारी बनने का अवसर प्रदान करती है।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न सुरक्षा बलों में कुल 349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BSF (सीमा सुरक्षा बल) – 108 पद

CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) – 106 पद

ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) – 12 पद

SSB (सशस्त्र सीमा बल) – 53 पद

CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) – 70 पद

योग्यता और आयु सीमा

असिस्टेंट कमांडेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता (UPSC CAPF AC 2026) प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है।

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

अधिकतम आयु: 25 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा।

लिखित परीक्षा (Written Test)

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट

इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट

लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस पर आधारित (UPSC CAPF AC 2026) होगा, जबकि दूसरा पेपर जनरल स्टडीज़, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित होगा। दोनों पेपर एक ही दिन दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर CAPF AC 2026 भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।

आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button