छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, कहा-साल 2025 में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें…

-मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं…

रायपुर/नवप्रदेश। CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। श्री साय ने कहा कि यह नया साल 2025 आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की लेकर आए। पिछले वर्ष हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और हर वर्ग को लाभ पहुंचाने में सफलता पाई।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1874293274686435616

इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएंगे और प्रदेश को अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे। नए साल में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ महतारी को समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

https://navpradesh.com/prime-minister-narendra-modi-praised-bastar-olympics-in-mann-ki-baat/

Related Articles

Back to top button