छत्तीसगढ़शहर

Jewelery Shop : शोरूम में रखे 25 लाख के गहने लेकर चोर फरार

रायपुर/नवप्रदेश। Jewelery Shop : रायपुर के पंडरी इलाके की एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी हुई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक चोर यहां से 25 लाख के गहने लेकर भागा है। चोरी किसने की ये पुलिस को अब तक पता नहीं चला है।

ये घटना शुक्रवार आधी रात के वक्त हुई। सुबह जब दुकानदार शॉप खोलने पहुंचा तो शटर का टूटा ताला देखकर दंग रह गया। अंदर झांकने पर पर शो केस से गहनों के सेट गायब मिले। फौरन इसकी जानकारी देवेंद्र नगर थाने में दी गई। खबर मिलते ही सिटी एसपी तारकेश्वर पटेल मौके पर पहुंचे। दुकान का मुआयना किया।

मंडीगेट के पास बने एक कॉम्पलेक्स की कृष्णा ज्वेलर्स (Jewelery Shop) नाम की दुकान में यह चोरी हुई है। देवेंद्र नगर थाने की टीम को जांच में लगाया गया है। दुकान और चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है।

रेकी के बाद आसानी से की चोरी

पुलिस को शक है कि इस चोरी के पीछे किसी पुराने बदमाश का हाथ रहा होगा। चोर ने दुकान की कई बार रेकी की। दुकान के बंद होने की टाइमिंग वगैरह को देखने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। शटर के मजबूत तालों को तोड़ा।

अंदर की तरफ से लॉक कांच के दरवाजे (Jewelery Shop) का भी तोड़ा गया है। किसी को पता भी नहीं चला। चोर यहीं से दुकान के भीतर दाखिल हुआ और चोरी के गहने लेकर फरार हो गया। जिस सड़क पर चोरी हुई वहां पुलिस की पेट्रोलिंग भी होती है, मगर चोर ने अपना काम कर ही दिया।

Related Articles

Back to top button