Uncategorized

Air India Strike Back : एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू के बर्खास्त 25 कर्मचारी होंगे बहाल

7 मई को 200 क्रू-मेंबर्स छुट्टी पर चले गए थे

नवप्रदेश डेस्क/नई दिल्ली। Air India Strike Back : एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू के बर्खास्त 25 कर्मचारी होंगे बहाल, एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने गुरुवार शाम 8 बजे हड़ताल वापस ले ली। चीफ लेबर कमिश्नर ने कहा कि एयरलाइन बर्खास्त 25 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेगी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स 7 मई की रात को अचानक छुट्टी पर चले गए थे। बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे थे। इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया था। इस वजह से मंगलवार रात से 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं।

एयरलाइन ने आज सुबह 10 बजे 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। एयरलाइन ने बाकी कर्मचारियों से कहा कि आज शाम 4 बजे तक नौकरी पर लौट आएं। ऐसा न करने पर सबको निकाल दिया जाएगा।

चीफ लेबर कमिश्नर ने मध्यस्थता की। एयरलाइन और एअर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली के द्वारका स्थित चीफ लेबर कमिश्नर ऑफिस में मुलाकात हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच हड़ताल वापस लेने और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली पर सहमति बनी।

Related Articles

Back to top button