छत्तीसगढ़शहर

पंथी नर्तक डॉ.राधेश्याम बारले को वर्ष 2021 के लिएमिला पद्मश्री सम्मान

रायपुर/नवप्रदेश। Padma Shri Award : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंथी नर्तक डॉ.राधेश्याम बारले को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मालन से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष2021 के लिए पद्म अलंकरण की घोषणा की है। इसमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित देश के 119 लोगों के नाम हैं।

छत्तीसगढ़ की पहचान से जुड़े लोकनृत्य पंथी के विशिष्ट नर्तक डॉ.राधेश्याम बारले का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम खोला में 9 अक्टूबर 1966 को हुआ था। उन्होंने MBBS के साथ ही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय,खैरागढ़ से लोक संगीत में डिप्लोमा हासिल किया है। डॉ.बारले को उनकी कला साधना (Padma Shri Award) के लिए कई सम्मान से पहले भी नवाजे गए हैं।

गौरतलब है कि डॉ.राधेश्याम बारले प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार रायपुर के पंजीकृत लोक कलाकार हैं।

CM बघेल ने डॉ. बारले को फोन कर दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को वर्ष 2021 के लिए पद्म सम्मान के लिए चयनित होने पर फोन कर बधाई (Padma Shri Award)और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बारले को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. राधेश्याम बारले पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Back to top button