देशमध्यप्रदेश

BJP विधायक के जन्मदिन पार्टी में चली गोली, दो की मौत

दमोह। Shot in BJP MLA’s birthday party: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद पर गोली चलने की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनवार में कल रात्रि भाजपा (Shot in BJP MLA’s birthday party) के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में अचानक गोली चलने से दो युवकों की मौत हो गयी।

इस घटना में विधायक प्रतिनिधि (Shot in BJP MLA’s birthday party) अरविंद्र जैन (30) तथा मोनू राजपूत (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Nav Pradesh | बाथरूम में निकला कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे पकड़ा

https://www.youtube.com/watch?v=WikRC3mK2kQ
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button