देश

दहेज के लिए बेटी को किया परेशान, तलाक के बाद बेटी को ढोल-नगाड़ों के साथ घर वापस ले आए पिता, VIDEO वायरल

-तलाक के बाद पिता लड़की को अपने घर ले आया

कानपुर। Harassed daughter for dowry: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेटी के तलाक के बाद परिवार वाले उसे घर ले आए हैं। यह घटना इस वक्त काफी चर्चा में है। निराला नगर निवासी अनिल कुमार बीएसएनएल में नौकरी करते थे लेकिन अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने अपनी इकलौती बेटी उर्वी की शादी 31 जनवरी 2016 को शहर के चकेरी विमान नगर में आशीष रंजन से की थी।

बेटी उर्वी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर काम करती हैं। उर्वी एक इंजीनियर हैं और उनके पति आशीष भी एक इंजीनियर हैं और दिल्ली में काम करते हैं। उर्वी के परिवार के मुताबिक शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग करने लगे और लड़की को उसके रूप-रंग को लेकर ताने भी मारने लगे।

https://twitter.com/awasthijsk/status/1785135877792084062

अनिल कुमार के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा था लेकिन उनका दामाद (Harassed daughter for dowry) इसे अपने नाम करना चाहता था। उर्वी ने 2019 में बेटी को जन्म दिया। लड़की के जन्म के बाद उसे और अधिक ताने दिए जाने लगे कि उसे लड़की नहीं लड़का चाहिए था। धीरे-धीरे ससुर और आशीष ने लड़की और उर्वी से दूरी बना ली और दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे और दूरियां बढऩे पर उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। उर्वी के परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होकर ससुराल पहुंच गए। परिवार वाले ढोल-नगाड़ों के साथ उर्वी के ससुर के घर पहुंचे। जहां से उर्वी को ढोल-नगाड़ों के साथ वापस उसके अपने घर ले कर आ गए। इस वाक्या की हर कोई सराहना कर रहा है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.youtube.com/shorts/6XC_c7-4h3w

Related Articles

Back to top button