छत्तीसगढ़

Gaurela Yard Fire : ठेकेदार के रेल यार्ड में भीषण आग, निर्माण सामग्री खाक, करोड़ों का नुकसान

जिले में पेंड्रा रोड – गेवरा रोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के यार्ड में गुरुवार को अचानक भीषण (Gaurela Yard Fire) आग लग गई। यह यार्ड गौरेला के पास ओवरब्रिज के बगल में स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित बड़ी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते यार्ड में रखा निर्माण सामान उसकी चपेट में आ गया। शुरुआती समय में मौके पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई। ठेकेदार के कर्मचारी और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। बाद में सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर नियंत्रण के प्रयास तेज किए गए।

https://www.youtube.com/watch?v=-gxWMOHlnCQ

बताया जा रहा है कि आग में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का रबर पैड सहित अन्य रेल निर्माण सामग्री जलकर राख हो गई। यार्ड में रखा सामान जयपुर की एसआईएल कंस्ट्रक्शन कंपनी का बताया (Gaurela Yard Fire) जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गौरेला पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच (Gaurela Yard Fire) की जा रही है। इस घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button