Uncategorized

Vidhansabha Residential Complex : विधानसभा आवासीय परिसर में 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा

रायपुर/नवप्रदेश। Vidhansabha Residential Complexछत्तीसगढ़ विधानसभा के सामुदायिक भवन में उत्सव समिति द्वारा नौ दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन कराया जा रहा है। विधानसभा आवासीय परिसर में पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य महाराज के कृपापात्र मशहूर कथावाचक पंडित राजेन्द्र शास्त्री 6 से 14 अगस्त तक शिव महापुराण की महिमा सुनाएंगे।

प्रदेश के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित राजेन्द्र शास्त्री जी की कथा सुनने के लिए Vidhansabha Residential Complex विधान सभा के आसपास स्थित बरोदा, नरदहा और अन्य गांव तथा कॉलोनी के रहवासी, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन शिवभक्त बड़ी संख्या में रोज विधान सभा आवासीय परिसर आ रहे हैं।

कथा वाचन का आयोजन प्रतिदिन सायं 04.00 से 07.00 बजे तक किया जा रहा है एवम पूजन परायण कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 07.00 से 11.00 बजे तक रखा गया है| सचिव, विधानसभा दिनेश शर्मा ने पावन शिव महापुराण कथा सुनने का पुण्य लाभ लेने का सभी भक्तों से अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button