छत्तीसगढ़

Chandulal Chandrakar : अब दुर्ग के चंदुलाल चंद्राकर शासकीय महाविद्याल में भी होगा सर्वसुविधायुक्त ओपीडी

दुर्ग, नवप्रदेश। दुर्ग के निवासियों और आस-पास के अंचल वासियों के खुशखबरी (Chandulal Chandrakar) है। क्योंकि अब दुर्ग शहर के चंदुलाल चंद्राकर (Chandulal Chandrakar) शासकीय महाविद्याल, कचांदुर में आने वाले 13 जून से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) शुरू होने जा रहा है।

बाकी चिकित्सा महाविद्यालयों की तरह अब दुर्ग के चंदुलाल चंद्राकर (Chandulal Chandrakar) में भी निशुल्क सुविधा मिल सकेगी। निश्चित रूप से भविष्य में ये चिकित्सा महाविद्यालय प्रदेश के छात्रों और रोगियों के लिए एक बार फिर वरदान साबित होगा।

जिसमें मेडिसिन, अस्थिरोग, स्त्रीरोग, शिशुरोग, नेत्ररोग,नाक-कान गला रोगों  कुशल और वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

अभी इस महाविद्यालय में बचे शेष पदों की पूर्ति करके जल्द से जल्द ये ओपीडी शुरू किया जाएगा। उसके बाद विशेषज्ञों और अन्य सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद क्रमबद्ध अंतरोगी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button