छत्तीसगढ़

BIG Accident: दो कारों में जबरदस्त भिडंत, दो महिलाओ की मौत, गाडिय़ों के परखच्चे उड़े…

-तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्ग। big accident: दो कारों में जबरदस्त भिडंत हो गई जिसमें दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मेडेसरा गांव के पास हुई है। दोनों ही कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए।

दुर्ग पासिंग कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें से दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई बाकी तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हो गई। दोनों शवों को देर शाम लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। मंगलवार यानी आज 14 नवंबर को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button