शहर

Banrasi Gram : क्षेत्रीय किसानों की मांग पर स्टापडेम बनाने 2.94 करोड़ स्वीकृत

रायपुर/नवप्रदेश। Banrasi Gram : छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर जिले के विकासखण्ड- आरंग के ग्राम बनरसी के पास पतालू नाला में स्टाप डेम निर्माण के लिए दो करोड़ 94 लाख 24 हजार रूपये स्वीकृत किये हैं।

किसानों को अब सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा पानी

स्टाप डेम निर्माण (Banrasi Gram) की मांग क्षेत्रीय किसानों द्वारा की जा रही थी। प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास तथा  श्रम मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रयास से स्टाप डेम स्वीकृत किया गया। स्टाप डेम बन जाने पर क्षेत्रीय को किसानों सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।

102 हेक्टेयर को सिंचाई सुविधा

किसानों के स्वयं के साधन द्वारा स्टाप डेम (Banrasi Gram) से जल मिलेगा जिसमें करीब 102 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्हें सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से स्टाप डेम निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button