छत्तीसगढ़

CM Sai Sowed Paddy : ग्राम देवता की पूजा के बाद सियासी खेती में माहिर CM साय ने असल खेत में बोया धान

बोले- देवताओं से प्रदेश में अच्छी फसल की कामना की है

रायपुर/नवप्रदेश। CM Sai Sowed Paddy : CM विष्णुदेव साय सियासत के खेत में भी माहिर किसान है तो असल खेत में भी वो बचपन से पसीना बहाते आये हैं। आज मुख्यमंत्री श्री साय ने मौसम के आसार देखकर अपने गृह क्षेत्र में खेत पहुंचकर ईष्ट देवता की पूजा अर्चना करके खेत में धान बोया। बता दें कि खुद को किसान और किसान पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्रियों को किसी ने कभी खेत में बुआई या रोपाई करते नहीं देखा।

लेकिन बचपन से ही खेती, बारी और अपने लोगों की जनसमस्या के लिए राजनीतिक महारत हासिल CM विष्णुदेव खेत में पुरे विधि-विधान से धान बोने पहुंचे तो देखने वाले भी अंदाज़ नहीं लगा पाए कि कोई CM होकर भी किसानी के कार्यों में इतना माहिर हो सकता है।

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने बगिया स्थित आवास में ग्राम देवता और इष्ट देवता की पूजा अर्चना के बाद खेत में धान की बुवाई की। जहां सीएम श्री साय ने कहा कि, किसान सम्मान निधि से किसानों को फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button