खेलछत्तीसगढ़शिक्षा

RCB vs KKR : रायपुर में आज बदलेगा ट्रैफिक का पूरा हाल, मैदान पहुंचने से पहले जान लें कौन सा रास्ता रहेगा आसान

नवा रायपुर में आज दोपहर से ही क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। शहर के अलग अलग हिस्सों में सुबह से मैच को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। कई लोग पहले ही स्टेडियम जाने की तैयारी में जुट गए हैं, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। खासकर बाहर से आने वाले दर्शक लगातार रास्तों और पार्किंग को लेकर जानकारी लेते नजर आए।

स्टेडियम के आसपास पुलिस और यातायात अमले की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। जगह जगह बैरिकेडिंग की तैयारी की गई है और अलग अलग मार्गों पर जवान तैनात किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से समय से पहले निकलने की अपील की है ताकि रास्ते में परेशानी न हो।

रायपुर शहर से ऐसे पहुंचे स्टेडियम : RCB vs KKR

रायपुर शहर से आने वाले दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के रास्ते नया रायपुर पहुंचना होगा। वहां से स्टेडियम तिराहा और साईं अस्पताल रोड होते हुए परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे।

यदि वहां भीड़ ज्यादा हुई तो सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद दर्शकों को पैदल स्टेडियम तक जाना होगा।

बिलासपुर की ओर से आने वालों के लिए रूट

बिलासपुर की तरफ से आने वाले लोग धनेली नाला से रिंग रोड 03 होते हुए विधानसभा चौक और राजू ढाबा मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पहुंचेंगे। वहां से मंदिर हसौद और नवागांव होकर स्टेडियम टर्निंग से पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।

दुर्ग भिलाई और धमतरी मार्ग की व्यवस्था (RCB vs KKR)

दुर्ग भिलाई से आने वाले दर्शकों को टाटीबंध, पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा मार्ग से नया रायपुर पहुंचना होगा। वहीं धमतरी और जगदलपुर की तरफ से आने वाले लोग अभनपुर, केन्द्री और मंत्रालय चौक होकर सेंध तालाब मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

पार्किंग पास रखने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय किया गया है। ऐसे वाहन सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से प्रवेश करेंगे और तय पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े कर सकेंगे। इसके लिए अलग दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

भारी वाहनों की एंट्री बंद

मैच के दौरान दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के प्रवेश मार्गों पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

स्टेडियम के अंदर शराब, बीड़ी सिगरेट, गुटखा, लाइटर, बोतल, डिब्बे, झंडे, डंडे, धारदार वस्तुएं, पटाखे, बैग, कैमरा, लेजर लाइट और कई दूसरी चीजों पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा कारणों से जांच के बाद ही दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से की अपील

यातायात पुलिस ने लोगों से कहा है कि तय मार्गों का पालन करें और समय से पहले स्टेडियम (RCB vs KKR) पहुंचे। साथ ही सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी अपील की गई है ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button