छत्तीसगढ़

Rajya Sabha Election Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना, 16 मार्च को मतदान

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने (Rajya Sabha Election Chhattisgarh) जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी, जबकि मतदान 16 मार्च को होगा और उसी दिन शाम 5 बजे के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=-QjzQ1iXkY4

राज्यसभा सदस्य कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके कारण ये दोनों सीटें रिक्त हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को प्रेस नोट जारी कर द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 26 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक नामांकन पत्र दाखिल (Rajya Sabha Election Chhattisgarh) कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में रिटर्निंग ऑफिसर, सचिव विधानसभा के समक्ष पूरी की जाएगी।

मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। वर्तमान विधानसभा संरचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 54 विधायक, कांग्रेस के 35 विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 1 विधायक मतदान में भाग लेगा। ऐसे में यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=3EuncpGs940

इस चुनाव के जरिए राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले नए सदस्यों का चयन (Rajya Sabha Election Chhattisgarh) होगा, जिस पर प्रदेश की राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है।

इस चुनाव के जरिए राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले नए सदस्यों का चयन होगा, जिस पर प्रदेश की राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button