छत्तीसगढ़राजनीतिशहर

छ.ग. राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने एस.के.सुंदरानी

रायपुर/नवप्रदेश। छ.ग. राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ कार्यकारिणी का पुनर्गठन (Union Election) किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव का चुनाव संघ के द्वारा करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि संघ के चुनाव को सम्पन्न करवाने के लाइट जितेंद्र कुशवाहा को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नामित किया गया। जिनकी देखरेख में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

इस चुनाव में सर्वसम्मति से सुदेश कुमार सुंदरानी को प्रांतीय अध्यक्ष, सूरज सिदार एवं शीलू भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष, खजांची कुम्हार कोषाध्यक्ष, नारायण साहू प्रांतीय सचिव एवं सवीना अंनत सहसचिव निर्वाचित हुए।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों (Union Election) ने सीएमओ हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प भी लिया।

विदित हो कि छ.ग. राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ अपने नगरीय निकाय के अधिकारियों के कल्याण एवं हितों के सम्बंध में समय समय पर शासन को ध्यान आकृष्ट कराता रहा है। अब आगे उक्त कार्यों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखने की जिम्मेदारी सुंदरानी की होगी।

वर्तमान में शहरीकरण के दौर में नगर निगमों, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों (Union Election) की भूमिका बढ़ी हैं। विशेष रुप से कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने में नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा हैं, जिसकी तारीफ मुख्यमंत्री स्वयं भी कर चुके है।

Related Articles

Back to top button