छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अम्बिकापुर हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दो दिवसीय भ्रमण के प्रथम चरण में संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचने पर राजीव गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यलय के हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क  तारण प्रकाश सिन्हा भी पहुंचे।.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक, वन अधिकार मान्यता पत्र की कार्यशाला एवं चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, विधायक सर्वश्री डॉ. प्रीतमराम,  वृहस्पति सिंह, सुश्री अम्बिका सिंहदेव, गुलाब कमरों  यू.डी. मिंज, संयुक्त सचिव  टामन सिंह सोनवानी, सरगुजा कमीश्नर ए.के. टोप्पो, पुलिस महानिरीक्षक के.सी. अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button