देश

Amrit Bharat Train : अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में शुरू होगा ‘इमरजेंसी कोटा’

यात्रियों की सुविधा को और मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने एक अहम (Amrit Bharat Train) फैसला लिया है। अब अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में भी ‘इमरजेंसी कोटा’ की व्यवस्था की जाएगी। अब तक इन आधुनिक ट्रेनों में आपातकालीन कोटे की सुविधा नहीं थी, लेकिन यात्रियों की लगातार मांग और जरूरतों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में नया सर्कुलर जारी कर दिया है।

https://youtu.be/v_K7TbtZ6Mw

अब तक इन ट्रेनों में केवल महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और ड्यूटी पास कोटा ही उपलब्ध था। नए आदेश के बाद इमरजेंसी कोटे के तहत भी कुछ सीटें आरक्षित रखी जाएंगी, जिससे अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी।

अमृत भारत ट्रेनों में 24 बर्थ का इमरजेंसी कोटा

रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार, जिन अमृत भारत ट्रेनों में सात या उससे अधिक स्लीपर क्लास कोच होंगे, उनमें 24 बर्थ इमरजेंसी कोटे के लिए निर्धारित की गई हैं। यह व्यवस्था उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी, जिन्हें आपात परिस्थितियों में तुरंत यात्रा करनी पड़ती है।

वंदे भारत स्लीपर में अलग मानक

वहीं, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में इमरजेंसी कोटे की सीटें कोच की श्रेणी और संचालन दिवस (वर्किंग डे या वीकेंड) के आधार पर तय (Amrit Bharat Train) की गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सीटों की संख्या ट्रेन के संचालन पैटर्न के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

https://youtu.be/U4tPRkvCCs0

बुकिंग शुरू होते ही लागू मानी जाएगी व्यवस्था

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) यानी टिकट बुकिंग की शुरुआत से ही लागू मानी जाएगी। साथ ही, जोनल रेलवे को यह अधिकार भी दिया (Amrit Bharat Train) गया है कि वे यात्रियों की मांग और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार इस कोटे की समीक्षा कर सकें और आवश्यक संशोधन कर सकें। रेलवे के इस फैसले को यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक ट्रेनों में लचीलापन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button