छत्तीसगढ़राजनीति

Congress President Kharge In Sukma : खड़गे की दहाड़- देश बचाना है तो कांग्रेस को वोट करें

रायपुर/सुकमा/नवप्रदेश। Congress President Kharge In Sukma : सुकमा में महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है तो कांग्रेस को वोट करें।

भाजपा के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। हमने यहां के लोगों के लिए काम किया। इस​लिए वोट मांग रहे हैं। खड़गे बोले- नेहरू-गांधी के उसूलों के साथ कांग्रेस ने देश को संवारा और सम्हाला है।

सुकमा में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा देश बचाना है तो कांग्रेस को वोट दें, हमने हमारी कांग्रेस पार्टी ने लोगों के लिए काम किया, इसलिए वोट मांग रहे हैं। ताकि देश को सजाया, संवारा और सम्हाला जा सके।

Related Articles

Back to top button