छत्तीसगढ़

Former CM Bhupesh Retracted His Statement : बघेल बोले- हमारे जवानों के सूझबूझ और बहादुरी की प्रशंसा करता हूं

रायपुर/नवप्रदेश। Former CM Bhupesh Retracted His Statement : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। इस पुरे मामले में फ़ोर्स की कामयाबी की खबरों के बीच बीजेपी और कांग्रेस के मध्य मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया था। भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे जवानों के सूझबूझ और बहादुरी की प्रशंसा करता हूं। हमारी नीतियों की वजह से सफलता मिली, हमने नक्सल उन्मूलन की जो नीति बनाई वह सफल थी। हमारी नीति से नक्सली काफी अंदर तक सिमट चुके हैं।

जिसमें इस मुठभेड़ और 29 नक्सली माओवादियों के मारे जाने को कथित तौर पर फर्जी बताया गया था। जिसपर BJP ने भी Ex CM को आड़े हाथों लिया। नक्सल मुठभेड़ पर कांग्रेस के कथित सवाल पर डिप्टी CM & HM विजय शर्मा ने नक्सलियों का प्रेस नोट दिखाकर बोले – घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं कांग्रेसी एक साथ 29 नक्सलियों के मारे जाने से एक सियासी वर्ग सदमे में है।

मुठभेड़ पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हार्डकोर नक्सलियों को आम ग्रामीण बताने की कोशिश हो रही है। मुठभेड़ पर सवाल उठाने वालों के बारे में डिप्टी सीएम ने ऐसा ही कुछ कहा है। क्या कहा सुनिए इस लिंक में क्लिक करके…

https://twitter.com/Navpradesh/status/1780544678204420542

8 जुलाई को जारी इस प्रेस नोट में उन्होंने कहा है कि, हमारे 50 साथी शहीद हुए हैं। इसी समय विभाग ने भी कहा था कि, 50 नक्सली मारे गए हैं। ये पहली बार है जब पुलिस महकमें ने भी 50 कहा था और नक्सलियों ने भी माना है कि, उनके 50 साथी मारे गए हैं। जिसके बाद यह दूसरी घटना हैं जहां 29 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। साथ ही अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं, यह देख कर कोई कैसे कह सकता है कि, यह फर्जी मुठभेड़ है। कांग्रेसियों की ये बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह देश के खिलाफ साजिश

उन्होंने आगे कहा कि, मैं जवानों से मिलकर आया हूं। मारे गए नक्सलियों के पास से इंसान मिलता है और AK 47 मिलता है। यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है देश के खिलाफ। हमारे ही कुछ लोग मिलकर इस तरफ से काम करेंगे कि, देश में जनता मरती रहे और आप विकास में बाधा पैदा करते रहें, यह नहीं चलेगा। कांग्रेस ने अपने समय में कोई काम किया नहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं की जब हत्या हो रही थी तो ये घड़ियाली आंसू बहा रहे थे।

कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी उठाये थे सवाल

मुठभेड़ का वीडियो होने के संबंध में सवाल पूदे जाने पर श्री शर्मा ने कहा कि, मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि, जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी तब भी इन्हीं कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी ने भी सवाल उठाये थे। बाद में जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि, बालाकोट जैसी घटना करना चाहते हैं। तब इन्हें यकीन हुआ था। इनको BSF और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button